गुवाहाटी, 24 जनवरी (भाषा) असम के हिंसाग्रस्त कोकराझार और चिरांग जिलों में कानून व्यवस्था में सुधार के बाद शनिवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं। आधिकारिक आदेश से यह जानकारी मिली।
राजनीतिक (ए) विभाग द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों में अधिकारियों ने कहा कि स्थिति काफी हद तक सामान्य हो गई है और फिलहाल सार्वजनिक अशांति या शांति भंग होने की कोई आशंका नहीं है, इसलिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल की जा रही हैं।
आदेशों में कहा गया है कि दोनों जिलों में कार्यरत मोबाइल सेवा प्रदाताओं को तत्काल प्रभाव से इंटरनेट/मोबाइल डेटा सेवाएं बहाल करने का निर्देश दिया गया है।
पिछले दिन कोकराझार में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद बोडो और आदिवासियों के बीच तनाव के चलते मंगलवार को बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के इन दो जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं।
भाषा संतोष सुरेश
सुरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
