scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशकेरल के कन्नूर में विरोध मार्च के बाद कांग्रेस-माकपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

केरल के कन्नूर में विरोध मार्च के बाद कांग्रेस-माकपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

Text Size:

कन्नूर (केरल), 24 जनवरी (भाषा) कन्नूर के पय्यानूर में शनिवार को आयोजित विरोध मार्च के बाद कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस कार्यकर्ता पय्यानूर विधायक टी आई मधुसूदनन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, क्योंकि हाल ही में माकपा की कन्नूर जिला समिति के सदस्य वी कुन्हीकृष्णन ने आरोप लगाया था कि विधायक ने पार्टी के मारे गए एक कार्यकर्ता के परिवार की सहायता के लिए एकत्र किए गए एक करोड़ रुपये का गबन किया है।

पुलिस के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे जब मार्च विधायक कार्यालय के पास पहुंचा, तो कुछ संदिग्ध माकपा समर्थकों की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और भीड़ को तितर-बितर कर दिया।

कन्नूर में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रभावी हस्तक्षेप नहीं किया और पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के दौरान मूकदर्शक बनी रही।

उन्होंने बताया कि कई पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि, माकपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक के कार्यालय पर हमला करने का प्रयास किया था।

भाषा शफीक संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments