scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशतमिलनाडु: स्टालिन ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए पेंशन, सेवानिवृत्ति लाभों में वृद्धि की घोषणा की

तमिलनाडु: स्टालिन ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए पेंशन, सेवानिवृत्ति लाभों में वृद्धि की घोषणा की

Text Size:

चेन्नई, 24 जनवरी (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शनिवार को मध्याह्न भोजन के आयोजकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और पंचायत सचिवों की पेंशन राशि को प्रतिमाह 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,400 रुपये करने की घोषणा की।

स्टालिन ने यह भी बताया कि उनकी सेवानिवृत्ति पेंशन को भी मौजूदा एक लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि मध्याह्न भोजन के आयोजकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की पारिवारिक पेंशन क्रमशः 1,200 रुपये और 1,100 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है।

इसके अलावा, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और वन विभाग के अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों की पेंशन को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,200 रुपये कर दिया गया है तथा उनकी सेवानिवृत्ति पेंशन को भी दोगुना कर दो लाख रुपये कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी सहायकों, रसोइयों, खाना पकाने के सहायकों और सफाईकर्मियों की पेंशन 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दी जाएगी तथा उनके सेवानिवृत्ति लाभ 50,000 रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिए जाएंगे।

हाल ही में मध्याह्न भोजन के आयोजकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने वेतन वृद्धि एवं अन्य लाभों की मांग को लेकर हड़ताल की थी, जिसके मद्देनजर मुख्यमंत्री की यह घोषणा की।

वर्तमान में, सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 33.6 लाख वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग, विधवाएं, किसान, कृषि मजदूर, 50 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिलाएं और अकेली रह रही महिलाएं पेंशन प्राप्त कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि अब इस पहल से अतिरिक्त 1.80 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।

भाषा जितेंद्र सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments