scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशकांग्रेस ने बिहार के नेताओं के साथ बैठक की, विधायकों के पाला बदलने की अटकलों को आधारहीन बताया

कांग्रेस ने बिहार के नेताओं के साथ बैठक की, विधायकों के पाला बदलने की अटकलों को आधारहीन बताया

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ संगठन की स्थिति और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की।

पार्टी ने इन अटकलों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है कि बिहार में पार्टी के सभी छह विधायक जनता दल (यू) में शामिल हो सकते हैं।

खरगे के आवास ‘10 राजाजी मार्ग’ पर हुई बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार राम, सभी छह विधायक और कई अन्य नेता शामिल हुए।

बैठक के बाद वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘हमारे सभी विधायक पार्टी के साथ हैं। सभी ने बैठक में हिस्सा लिया। ये (उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें) बकवास हैं। ये अफवाहें फैलाई जा रही हैं जो पूरी तरह आधारहीन हैं।’’

पिछले साल नवंबर में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मात्र छह सीट पर सिमट गई थी। वहीं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 200 से अधिक सीट मिली थीं।

भाषा हक

हक नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments