scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमखेलकेआईडब्ल्यूजी: तमिलनाडु और मध्यप्रदेश ने जीते स्वर्ण, हरियाणा तालिका में शीर्ष पर

केआईडब्ल्यूजी: तमिलनाडु और मध्यप्रदेश ने जीते स्वर्ण, हरियाणा तालिका में शीर्ष पर

Text Size:

लेह, 22 जनवरी (भाषा) तमिलनाडु के अविक्षित विजय विश्वनाथ और मध्य प्रदेश की उद्रेका सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां ‘खेलो इंडिया विंटर गेम्स (केआईडब्ल्यूजी)’के तीसरे दिन पुरुष और महिला 500 मीटर दौड़ में में स्वर्ण पदक जीते।

हरियाणा ने हालांकि पदक तालिका में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

 उत्तराखंड, केरल, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश एक-एक स्वर्ण के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर है जबकि मेजबान लद्दाख दो रजत और दो कांस्य के साथ छठे स्थान पर है।

उन्नीस वर्षीय अविक्षित ने 43.48 सेकंड का समय लेकर अपने पिछले साल के शीतकालीन खेलों के स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव किया। वहीं 15 साल की उद्रेका ने भी प्रभावित किया।

उद्रेका (53.94 सेकंड) ने स्थानीय दावेदार स्कार्मा त्सुलटिम (54.21 सेकंड) को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण अपने नाम किया। लद्दाख की तस्निया शमीम (57.41 सेकंड) ने इस स्पर्धा का कांस्य पदक जीता।

आंध्र प्रदेश के डंडा चंद्र मौली (43.97 सेकंड) ने रजत पदक जीता, जबकि कर्नाटक के हर्षित बीटी (44.13 सेकंड) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

आइस हॉकी में सेना ने ग्रुप ए में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश को 5-1 से हराने वाली इस टीम ने चंडीगढ़ को 10-1 से मात दी।

महिलाओं की प्रतियोगिता में लद्दाख और आईटीबीपी ने क्रमशः चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश को जोरदार जीत के साथ हराकर फाइनल मुकाबले की राह पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। लद्दाख की महिलाओं ने अपने पहले मैच में हरियाणा को 7-1 से मात दी थी।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments