scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशगुरुग्राम : चाकू के ‘दुर्घटनावश’ सीने में लगने से सेवानिवृत्त नौसेना कर्मी की मौत

गुरुग्राम : चाकू के ‘दुर्घटनावश’ सीने में लगने से सेवानिवृत्त नौसेना कर्मी की मौत

Text Size:

गुरुग्राम (हरियाणा), 21 जनवरी (भाषा) हरियाणा के गुरुग्राम में एक घर में नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए 45 वर्षीय सेवानिवृत्त नौसेना कर्मी की उस समय मौत हो गई जब उनकी पत्नी द्वारा सब्जी काटते समय पकड़ा गया चाकू कथित तौर पर गलती से उनकी छाती में जा लगा। पति के लड़खड़ाते समय पत्नी उन्हें सहारा देने की कोशिश कर रही थी, तभी यह घटना घटी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपनिरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि परिवार ने शुरू में दावा किया था कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने पुलिस को उनकी छाती पर लगी चोट के बारे में जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक सुनील कुमार यहां के नखरोला गांव के निवासी थे और लगभग पांच साल पहले भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हुए थे और वर्तमान में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे।

पुलिस ने बताया कि कुमार अपनी पत्नी ममता और दो बेटों के साथ रहते थे।

सिंह ने बताया कि ममता के खिलाफ खेड़की दौला पुलिस थाने में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments