scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशबाइक पुल से गिरी, बीड के दो लोगों की मौत

बाइक पुल से गिरी, बीड के दो लोगों की मौत

Text Size:

बीड, 21 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले के दो युवकों की उस समय मौत हो गई जब पड़ोसी अहिल्यानगर जिले में एक दुर्घटना के बाद उनका दोपहिया वाहन एक पुल से गिर गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 18 जनवरी की रात को हुई, जब श्रीकांत नानासाहेब खंबकर (20) और महेश अप्पासाहेब खंबकर (22) पुणे जिले के बारामती में एक कृषि प्रदर्शनी में भाग लेने के बाद घर लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि अहिल्यानगर जिले के जामखेड़-श्रीगोंडा रोड पर मिराजगांव के पास एक पुल पर एक अज्ञात वाहन मोटरसाइकिल को साइड मारता हुआ गुजर गया।

इससे दोपहिया वाहन ओवरपास से नीचे गिर गया, जिससे श्रीकांत की मौके पर ही मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि महेश गंभीर रूप से घायल हो गया था और इलाज के दौरान उसी रात उसकी भी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित, जो बीड जिले की आष्टी तहसील के वानवेवाड़ी (मातावली) के निवासी थे, आधुनिक कृषि पद्धतियों, विशेष रूप से केले की खेती के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए प्रदर्शनी में गए थे। वे अपनी पारंपरिक फसलों में विविधता लाने की योजना बना रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हिट-एंड-रन में शामिल वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

भाषा तान्या नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments