नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) भाजपा ने मंगलवार को अपने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया। यह जानकारी एक अधिसूचना में दी गई।
केंद्रीय मंत्री और बेंगलुरु उत्तर से सांसद शोभा करंदलाजे को केरल चुनाव के लिए सह-प्रभारी बनाया गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव अप्रैल में संभावित है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने अधिसूचना में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को पार्टी का सह-प्रभारी नियुक्त किया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होती है।’’
भाषा नेत्रपाल सुरभि
सुरभि
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
