scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशतंग करने वाले सहपाठियों को डराने के लिए तमंचा लेकर स्कूल पहुंचा छात्र, गिरफ्तार

तंग करने वाले सहपाठियों को डराने के लिए तमंचा लेकर स्कूल पहुंचा छात्र, गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में एक निजी स्कूल के अंदर तंग करने वाले सहपाठियों को डराने के लिए देसी तमंचा ले जाने के आरोप में 18 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक देसी तमंचा और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि एक छात्र स्कूल में तमंचा लेकर आया है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘मौके पर पहुंचने पर स्कूल के पदाधिकारियों ने राज कुमार नामक 18 वर्षीय छात्र को एक देसी तमंचे और 10 कारतूसों के साथ पेश किया, जिन्हें वह कथित तौर पर स्कूल के अंदर ले गया था।’

लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह एक अन्य छात्र के साथ व्यक्तिगत दुश्मनी और उसे परेशान करने (बुलिंग) वाले विद्यार्थियों की वजह से तमंचा लेकर आया था।

पुलिस ने कहा कि तमंचे और कारतूस के स्रोत का सत्यापन किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि लड़के को रोहिणी की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे आगे की पूछताछ के लिए दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

भाषा

नोमान दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments