scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशपंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने अमित शाह से मुलाकात की

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने अमित शाह से मुलाकात की

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने मंगलवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और दोनों ने राज्य एवं चंडीगढ़ के विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की।

कटारिया चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक भी हैं।

गृह मंत्री के कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया, ‘‘पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया ने केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की।’’

कटारिया ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस मुलाकात को एक शिष्टाचार भेंट बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘इस अवसर पर पंजाब और चंडीगढ़ से संबंधित विकास के मुद्दों, जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास की भावी दिशा पर सार्थक चर्चा हुई।’’

भाषा सुरभि माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments