scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशअर्थजगतविदेशों में तेजी के बीच सोयाबीन तेल में सुधार

विदेशों में तेजी के बीच सोयाबीन तेल में सुधार

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) विदेशी बाजारों में तेजी रहने के बीच स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सोयाबीन तेल के दाम मजबूत बंद हुए। दूसरी ओर, पिछले दिनों में लगातार तेजी रहने के बाद सोयाबीन तिलहन के दाम में मामूली गिरावट आई जिसे तकनीकी सुधार माना जा सकता है।

मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज में तेजी का रुख है।

सुस्त कामकाज के बीच सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के दाम स्थिर बने रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सोमवार को बंद रहने के बाद शिकागो एक्सचेंज आज खुला। विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के कारण सोयाबीन तेल कीमतों में तेजी रही। सोयाबीन तेल का आयात कम हुआ है और किसानों की ओर से आवक घटने के कारण सोयाबीन प्लांट पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रही हैं।

दूसरी ओर, पिछले सप्ताह मंडियों में सोयाबीन तिलहन के दाम लगभग 400 रुपये क्विंटल बढ़े थे जिसके बाद इस दाम में मामूली कमी आई है। हालांकि इसे गिरावट माना जायेगा लेकिन पहले के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से काफी नीचे रहने के बाद गिरावट का अंतर काफी कम हो गया है।

जाड़े में नमकीन बनाने वाली कंपनियों की अच्छी मांग होने से बिनौला तेल में भी मजबूती रही। सामान्य कामकाज के बीच सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन, पाम-पामोलन के दाम स्थिर बने रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,000-7,025 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,675-7,050 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,100 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,575-2,875 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,420-2,520 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,420-2,565 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,250 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,050 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,600 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,850 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,500 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,450 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 5,450-5,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 5,150-5,200 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments