scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशअसम: काजीरंगा में बाघिन मृत मिली

असम: काजीरंगा में बाघिन मृत मिली

Text Size:

गुवाहाटी, 19 जनवरी (भाषा) असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभयारण्य (केएनपीटीआर) में एक वयस्क बाघिन मृत मिली है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गश्त कर रहे गार्डों ने रविवार शाम को बागोरी के पश्चिमी क्षेत्र के काठपोरा इलाके में बाघिन का शव बरामद किया।

पार्क के एक अधिकारी ने बताया कि केएनपीटीआर अधिकारियों ने बाघ का पोस्टमार्टम करने और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशानिर्देशों के अनुसार उसे दफनाने के लिए एक समिति का गठन किया है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार, बाघों की आपसी लड़ाई के कारण बाघिन की मौत हुई थी।

भाषा तान्या वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments