scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशमणिपुर में वसूली, प्रतिबंधित संगठनों में नए सदस्यों की भर्ती कराने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

मणिपुर में वसूली, प्रतिबंधित संगठनों में नए सदस्यों की भर्ती कराने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

Text Size:

इंफाल, 19 जनवरी (भाषा) मणिपुर में वसूली की गतिविधियों में शामिल होने और अपने संगठनों में नए सदस्यों की भर्ती कराने के आरोप में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन एनआरएफएम के दो सदस्यों को रविवार को इंफाल पूर्वी जिले के न्यू चेकोन इलाके से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि आरोपियों पर संगठन में नए सदस्यों की भर्ती कराने का आरोप है।

अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट के एक सदस्य को रविवार को इंफाल पूर्व जिले के योराबंग स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि उस पर वसूली की गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

सुरक्षा बलों ने शनिवार को इंफाल पूर्व जिले के केइराओ वांगखेम इलाके से प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोयन गुट) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को भी गिरफ्तार किया।

भाषा गोला शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments