scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशगाजा समझौता: राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया

गाजा समझौता: राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा शांति समझौते के लिए भारत को अन्य वैश्विक साझेदारों के साथ ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

वाशिंगटन, ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ को गाजा और उसके आसपास शांति एवं स्थिरता लाने के लिए एक नए अंतरराष्ट्रीय निकाय के रूप में प्रस्तुत कर रहा है।

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह निकाय अन्य वैश्विक संघर्षों में भी अहम भूमिका निभा सकता है।

मूल रूप से, इस नए निकाय को गाजा के पुनर्निर्माण के लिए शासन की देखरेख और वित्तपोषण समन्वय का कार्य सौंपा जाना है।

इजराइल के दो वर्षों के सैन्य अभियान के दौरान गाजा पट्टी पूरी तरह तबाह हो गई है।

अमेरिका के राष्ट्रपति ने गाजा पट्टी में इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते के दूसरे चरण के तहत इस बोर्ड का अनावरण किया।

पिछले साल अक्टूबर में इजराइल और हमास ने ट्रंप की शांति योजना पर सहमति जताई थी।

सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत को नए निकाय का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है।

भाषा नेत्रपाल जितेंद्र

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments