scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशकोच्चि में कांग्रेस की ‘महापंचायत’ में शामिल होंगे राहुल गांधी

कोच्चि में कांग्रेस की ‘महापंचायत’ में शामिल होंगे राहुल गांधी

Text Size:

(फोटो के साथ)

कोच्चि, 18 जनवरी (भाषा) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को कोच्चि में आयोजित होने वाले ‘महापंचायत’ कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसका आयोजन केरल में स्थानीय निकायों के लिए चुने गए कांग्रेस प्रतिनिधियों को सम्मानित करने के वास्ते किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने रविवार को एक बयान में कहा कि कोच्चि के मरीन ड्राइव में आयोजित पंचायत में कांग्रेस के 15,000 से अधिक निर्वाचित प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

बयान में कहा गया कि विभिन्न जिलों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के पूर्वाह्न करीब 11 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की उम्मीद है।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, गांधी अपराह्न 12.45 बजे नेदुम्बस्सेरी हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और सबसे पहले लेखिका एम लीलावती के आवास पर जाएंगे। वहां से उनके अपराह्न करीब दो बजे तक सम्मेलन स्थल पर पहुंचने की उम्मीद है जहां पंचायत आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के शाम करीब चार बजे समाप्त होने की उम्मीद है और इसके बाद गांधी वापस लौट जाएंगे।

भाषा सुरभि नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments