scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशपंजाब के फगवाड़ा में एक सेवानिवृत्त एएसआई ने गोली मारकर आत्महत्या की

पंजाब के फगवाड़ा में एक सेवानिवृत्त एएसआई ने गोली मारकर आत्महत्या की

Text Size:

चंडीगढ़, 18 जनवरी (भाषा) पंजाब के फगवाड़ा स्थित अपने आवास पर रविवार को 70-वर्षीय एक सेवानिवृत्त सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने कथित तौर पर अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरु नानकपुरा इलाके में हुई, जहां पूर्व पुलिसकर्मी करमजीत सिंह संधू की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि वह कुछ मुकदमों के कारण तनाव में था।

संधू के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे, एक बेटी और पोते-पोतियां हैं।

वह गुरु नानक कल्याण संस्था के अध्यक्ष और पंजाबी लेखक भी थे। शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments