scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशदिल्ली में घना कोहरा, वायु गुणवत्ता की स्थिति ‘गंभीर’

दिल्ली में घना कोहरा, वायु गुणवत्ता की स्थिति ‘गंभीर’

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.3 डिग्री कम है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है और सुबह तक कई स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, न्यूनतम तापमान सफदरजंग में 5.3 डिग्री सेल्सियस, पालम में आठ डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 6.8 डिग्री सेल्सियस, रिज में 7.2 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 444 दर्ज किया गया जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा संतोष सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments