scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशओडिशा के सुंदरगढ़ शहर में हालात सामान्य होने पर प्रतिबंध हटाया गया, इंटरनेट सेवा फिर से शुरू

ओडिशा के सुंदरगढ़ शहर में हालात सामान्य होने पर प्रतिबंध हटाया गया, इंटरनेट सेवा फिर से शुरू

Text Size:

राउरकेला (ओडिशा), 16 जनवरी (भाषा) ओडिशा के सुंदरगढ़ कस्बे में दो गुटों के बीच हुई झड़प में 12 लोगों के घायल होने के एक दिन बाद शुक्रवार को सामान्य स्थिति बहाल हो गयी और कर्फ्यू हटा लिया तथा इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गयीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बृहस्पतिवार को हुई झड़प के बाद प्रशासन ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 163 लागू कर दी और शुक्रवार शाम छह बजे तक 24 घंटे के लिए शहर में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं। इस झड़प में कुछ पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 12 लोग घायल हो गए थे।

हिंसा के मद्देनजर प्रशासन ने शुक्रवार को सभी शिक्षण संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करने का आदेश भी दिया था।

उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 2:30 बजे रीजेंट मार्केट इलाके में दो समूहों के बीच खाने की किसी चीज को लेकर हुए झगड़े के बाद हुई।

शुक्रवार को शांति समिति की बैठक के बाद सभी प्रतिबंध हटा दिए गए। इस बैठक में दोनों समूहों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ जिला प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया था।

सुंदरगढ़ के जिलाधिकारी शुभंकर महापात्रा ने कहा, ‘स्थिति की समीक्षा करने के बाद हमने निषेधाज्ञा रद्द कर दी है। इंटरनेट सेवा भी बहाल कर दी गई है।’

उन्होंने कहा कि शहर में स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान शनिवार से फिर से खुलेंगे।

भाषा

शुभम माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments