scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशगुजरात विधानसभा का सत्र 16 फरवरी से 25 मार्च तक, देसाई 17 फरवरी को बजट पेश करेंगे

गुजरात विधानसभा का सत्र 16 फरवरी से 25 मार्च तक, देसाई 17 फरवरी को बजट पेश करेंगे

Text Size:

गांधीनगर, 16 जनवरी (भाषा) गुजरात विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगा, जिसमें वित्त मंत्री कनु देसाई 17 फरवरी को 2026-27 का बजट पेश करेंगे। विधानसभाध्यक्ष शंकर चौधरी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चौधरी ने बताया कि इस सत्र के दौरान कुल 26 बैठकें आयोजित की जाएंगी।

चौधरी ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज 15वीं विधानसभा के 8वें सत्र की तिथि की घोषणा की। राज्यपाल 16 फरवरी को विधानसभा को संबोधित करेंगे।’’

उसी दिन, हाल में दिवंगत हुए राज्य नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के लिए तीन बैठकें निर्धारित की गई हैं और सरकारी कामकाज और विधेयकों तथा बजट पर चर्चा के लिए चार-चार बैठकें निर्धारित की गई हैं।

अध्यक्ष ने बताया कि विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा के लिए 12 बैठकें और पूरक मांगों पर चर्चा के लिए दो बैठकें आवंटित की गई हैं।

उन्होंने कहा, “इस आठवें सत्र के दौरान तारांकित प्रश्नों के लिए मंत्रालयों के पांच समूह गठित किए गए हैं। विधायक कल से अपने निर्वाचन क्षेत्रों और राज्य के मामलों से संबंधित प्रश्न प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्रश्न प्रस्तुत करने की सुविधा प्रदान की गई है।”

चौधरी ने कहा कि सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा के कामकाज का विस्तृत कार्यक्रम तैयार करने के लिए वे कार्य सलाहकार समिति की बैठक बुलाएंगे।

भाषा

राखी अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments