प्रयागराज (उप्र), 16 जनवरी (भाषा) प्रयागराज जिले के यमुना नगर में कौंधियारा थानाक्षेत्र के बड़गौना खुर्द गांव में शुक्रवार को एक महिला ने पांच माह की अपनी बेटी के साथ एक कुंए में कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी-कौंधियारा) अब्दुस सलाम खान ने बताया कि यह सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से महिला और उसकी बच्ची के शव को कुंए से बाहर निकाला।
खान के अनुसार मृत महिला की पहचान सोनम पटेल (25) के रूप में की गई है।
एसीपी ने बताया कि मृत महिला के भाई ने उसके पति शिव बाबू और शिव बाबू के बहनोई लक्ष्मण पटेल के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी जिसके आधार पर बीएनएस की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
उन्होंने बताया कि शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया तथा दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही चल रही है।
भाषा राजेंद्र
राजकुमार
राजकुमार
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
