scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना शुरू

महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना शुरू

Text Size:

मुंबई, 16 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव में मतों की गिनती शुक्रवार सुबह शुरू हो गयी।

इसमें बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन की भारत के सबसे धनी नगर निकाय पर नियंत्रण के वास्ते फिर एक हुए ठाकरे बंधुओं के साथ प्रतिष्ठा की लड़ाई है।

इन नगर निकायों के 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ, जिनमें मुंबई की 227 सीटें शामिल हैं। इन 29 नगर निकायों में कुल 15,931 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां 3.48 करोड़ पात्र मतदाता हैं।

मतदान समाप्त होने के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने बताया कि 29 नगर निकायों में लगभग 50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि बृहन्मुंबई महानगपालिका चुनावों में 52.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2017 में हुए पिछले चुनावों में 55.53 प्रतिशत मतदान से कम है।

भाषा गोला वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments