scorecardresearch
Thursday, 15 January, 2026
होमदेशबृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव की मतगणना 16 जनवरी को सुबह 10 बजे से शुरू होगी: निकाय आयुक्त

बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव की मतगणना 16 जनवरी को सुबह 10 बजे से शुरू होगी: निकाय आयुक्त

Text Size:

मुंबई, 15 जनवरी (भाषा) बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गगरानी ने पत्रकारों को बताया कि सभी वार्डों के लिए वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू होगी। नतीजों की घोषणा में सामान्य से देरी हो सकती है।

गगरानी ने कहा, ‘‘इसमें सामान्य से एक घंटा अधिक समय लग सकता है।’’

महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह मतदान शुरू हो गया और सबकी नजर मुंबई पर टिकी हैं, जहां आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी पर शासन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला है।

भाषा शोभना वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments