scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशअखलाक की पीट-पीटकर हत्या का मामला: मकदमे के स्थानांतरण की याचिका पर सुनवाई 22 जनवरी को

अखलाक की पीट-पीटकर हत्या का मामला: मकदमे के स्थानांतरण की याचिका पर सुनवाई 22 जनवरी को

Text Size:

नोएडा, 14 जनवरी (भाषा) ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित एक अदालत ने मोहम्मद अखलाक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले को त्वरित अदालत से किसी अन्य अदालत में स्थानांतरित करने की याचिका पर सुनवाई के लिए 22 जनवरी की तारीख तय की है। अधिवक्ता ने यह जानकारी दी।

आरोपियों की ओर से आठ जनवरी को यह स्थानांतरण याचिका दायर की गई थी, जिसमें मामले को अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सौरभ द्विवेदी की त्वरित अदालत से हटाने की मांग की गई है।

अखलाक के परिवार की तरफ से पैरवी कर रहे अधिवक्ता यूसुफ सैफी ने बताया कि जिला न्यायाधीश ने बुधवार को स्थानांतरण याचिका पर सुनवाई की, लेकिन बचाव पक्ष द्वारा पूरक दस्तावेज दाखिल करने के लिए समय मांगे जाने पर मामले की सुनवाई स्थगित कर दी गई।

सैफी ने कहा, “स्थानांतरण याचिका पर अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी। दस्तावेज दाखिल होने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि मामला त्वरित अदालत में ही चलेगा या किसी अन्य अदालत में स्थानांतरित किया जाएगा।”

भीड़ ने 2015 में मोहम्मद अखलाक के दादरी स्थित घर में ‘बीफ’ रखे होने की अफवाहों को लेकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, जिससे देश भर में आक्रोश फैल गया था।

भाषा सं खारी प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments