scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशन्यायमूर्ति पॉल को कलकत्ता उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया

न्यायमूर्ति पॉल को कलकत्ता उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (भाषा) न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल को बुधवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

वह अक्टूबर 2025 से कलकत्ता उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम कर रहे थे।

उच्च न्यायालय में पदोन्नति के लिए नौ जनवरी को सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम द्वारा उनके नाम की सिफारिश की गयी थी।

न्यायामूर्ति पॉल मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से स्थानांतरित होकर कलकत्ता उच्च न्यायालय आए थे। उन्हें मई 2011 में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और वे 20 जून, 2026 को 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त होंगे।

भाषा तान्या प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments