scorecardresearch
Thursday, 29 January, 2026
होमविदेशश्रीलंका की नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 10 मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंका की नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 10 मछुआरों को गिरफ्तार किया

Text Size:

कोलंबो, 14 जनवरी (भाषा) श्रीलंका की नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी एक नौका जब्त की है।

नौसेना ने एक बयान में कहा कि ये गिरफ्तारियां सोमवार को डेल्फ्ट द्वीप के पास उत्तरी समुद्री क्षेत्र में की गईं।

बयान के अनुसार, गिरफ्तार किए गए 10 भारतीय मछुआरों और जब्त की गई नौका को कानूनी कार्रवाई के लिए जाफना के मायलिड्डी स्थित मत्स्य निरीक्षक के हवाले कर दिया गया है।

एक-दूसरे के जलक्षेत्र में अनजाने में प्रवेश करने के कारण अक्सर दोनों देशों के मछुआरों की गिरफ्तारियां होती रहती हैं।

मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के संबंधों में एक विवादास्पद विषय बना हुआ है।

बयान के मुताबिक, वर्ष 2025 में श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 346 भारतीय मछुआरों को पकड़ा और 44 नौका जब्त कीं।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments