scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमखेलसेंथिलकुमार और टंडन ने जीत से शुरुआत की

सेंथिलकुमार और टंडन ने जीत से शुरुआत की

Text Size:

डेट्रॉयट, 14 जनवरी (भाषा) मौजूदा पुरुष राष्ट्रीय चैंपियन वेलवन सेंथिलकुमार और रामित टंडन ने यहां खेली जा रही डीआर 21 मोटर सिटी ओपन स्क्वाश प्रतियोगिता में जीत के साथ अपने नए सत्र की शुरुआत की।

विश्व रैंकिंग में 46वें स्थान पर काबिज सेंथिलकुमार ने इंग्लैंड के सैमुअल ओसबोर्न वाइल्ड को आसानी से 11-9, 11-5, 11-6 से हराया।

विश्व रैंकिंग में 41वें स्थान पर काबिज टंडन को भी किसी तरह की मशक्कत नहीं करनी पड़ी। उन्होंने पहले दौर के मैच में इंग्लैंड के टॉम वाल्श को 11-8, 11-4, 8-11, 11-4 से पराजित किया।

इसी बीच क्लीवलैंड में खेले जा रहे स्क्वाश इन द लैंड टूर्नामेंट में विश्व के 52वें नंबर के खिलाड़ी वीर चोटरानी ने पहले दौर में स्थानीय खिलाड़ी इग्नेशियस लाहोरा को 11-3, 11-3, 11-4 से हराया।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments