scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशदेवरिया में अवैध रूप से निर्मित मजार को प्रशासन ने ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की

देवरिया में अवैध रूप से निर्मित मजार को प्रशासन ने ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की

Text Size:

देवरिया (उप्र), 11 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गोरखपुर मार्ग पर अवैध रूप से निर्मित एक मजार को प्रशासन ने स्थानीय अदालत के आदेश पर रविवार को बुलडोजर से ध्वस्त करना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हजरत शहीद सैयद अब्दुल गनी शाह बाबा मजार देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर ओवरब्रिज के पास सरकारी बंजर भूमि पर है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच इसके ध्वस्तीकरण का अभियान शुरू किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सदर क्षेत्र के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) की अदालत के आदेश के बाद की गई। एसडीएम ने भूमि को सरकारी संपत्ति घोषित किया था और फैसला सुनाया था कि दरगाह को कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त नहीं है। अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। उप मंडलीय जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने कहा कि ध्वस्तीकरण पूरी तरह से कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए और शांतिपूर्ण ढंग से किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘इलाके में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।’’

दरगाह प्रबंधन समिति ने पहले ही परिसर से सामान हटाना शुरू कर दिया था। समिति अध्यक्ष राशिद खान ने कहा कि वह अदालत के आदेश का पालन कर रहे हैं और प्रशासन को पूरा सहयोग दे रहे हैं।

यह मामला 2019 का है, जब स्थानीय भाजपा नेताओं ने सरकारी जमीन पर कथित अवैध निर्माण की शिकायत की थी।

भाषा सं आनन्द सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments