scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतजेमिमा रोड्रिग्स हेलमेट विनिर्माता ‘ट्वारा’ की बनी निवेशक भागीदार

जेमिमा रोड्रिग्स हेलमेट विनिर्माता ‘ट्वारा’ की बनी निवेशक भागीदार

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, सात जनवरी (भाषा) महिलाओं के लिए विशेष हेलमेट बनाने वाली कंपनी ट्वारा ने भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स को निवेशक भागीदार बनाने की बुधवार को घोषणा की।

कंपनी ने बयान में कहा कि इस दीर्घकालिक, इक्विटी-आधारित साझेदारी के तहत रोड्रिग्स ब्रांड के दीर्घकालिक दृष्टिकोण को आकार देने, जिम्मेदार ‘राइडिंग’ को बढ़ावा देने और महिलाओं द्वारा अपनी सुरक्षा एवं महत्वाकांक्षाओं की बागडोर संभालने से संबंधित चर्चाओं को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

रोड्रिग्स ने कहा, ‘‘ खेल आपको तैयारी, निरंतरता और विश्वास करना सिखाता है। रोजमर्रा की जिंदगी महिलाओं को भी यही चीजें सिखाती है। बेहतर परिवहन व्यवस्था, आत्मविश्वास बढ़ती है। सुरक्षा, साहस बढ़ाती है। ट्वारा इन दोनों का अंजाम दे रही है और इसीलिए यह साझेदारी मुझे बेहद निजी प्रतीत होती है।’’

कंपनी ने बताया कि ट्वारा हेलमेट वर्तमान में ऑनलाइन माध्यमों से 600 से अधिक शहरों में उपलब्ध हैं। कंपनी 2026 में ऑफलाइन खुदरा बाजार में विस्तार करने की योजना बना रही है।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments