scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपाकिस्तान ने ‘बिमान एयरवेज’ को ढाका-कराची मार्ग पर सीधी उड़ानें शुरू करने की दी अनुमति

पाकिस्तान ने ‘बिमान एयरवेज’ को ढाका-कराची मार्ग पर सीधी उड़ानें शुरू करने की दी अनुमति

Text Size:

कराची, दो जनवरी (भाषा) पाकिस्तान के विमानन अधिकारियों ने बांग्लादेश की विमानन कंपनी ‘बिमान एयरवेज’ को ढाका-कराची मार्ग पर सीधी उड़ानें शुरू करने की अनुमति दे दी है।

समाचार पत्र ‘जंग’ में शुक्रवार को प्रकाशित एक खबर के अनुसार, 30 मार्च तक के लिए परीक्षण के आधार पर अनुमति दी गई है।

खबर में नागर विमानन प्राधिकरण के सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया कि उड़ान कार्यक्रम एवं संचालन का विवरण अगले सप्ताह तक तैयार हो जाएगा। ‘बिमान एयरवेज’ पाकिस्तान नागर विमानन नियमों के तहत अपनी उड़ानें संचालित करेगी।

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजिद को अगस्त 2024 में जन विद्रोह के बाद सत्ता से हटाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध फिर से सुधर आया है। पाकिस्तान और बांग्लादेश की सरकारें ढाका एवं कराची के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने की संभावना पर पिछले साल से चर्चा कर रही हैं।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments