scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएनटीपीसी ने गुजरात में 14 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना शुरू की

एनटीपीसी ने गुजरात में 14 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना शुरू की

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने गुजरात के खावड़ा में 13.98 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना के चालू होने की मंगलवार को घोषणा की।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इस परियोजना के शुरू होने के साथ ही समूह स्तर पर एनटीपीसी की कुल स्थापित एवं वाणिज्यिक क्षमता बढ़कर 85,637 मेगावाट हो गई है।

एनटीपीसी ने कहा कि 13.98 मेगावाट की यह क्षमता वाणिज्यिक रूप से चालू हुई है। यह गुजरात में केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (सीपीएसयू) योजना के दूसरा चरण के तीसरे भाग के तहत एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एनटीपीसी आरईएल) की 1,255 मेगावाट क्षमता वाली खावड़ा-1 सोलर पीवी परियोजना का हिस्सा है।

एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लि., एनटीपीसी की हरित ऊर्जा इकाई एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है।

भाषा निहारिका रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments