scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमदेशगुरु गोबिंद सिंह ने लोगों को धर्मपरायण जीवन जीने की प्रेरणा दी : राष्ट्रपति मुर्मू

गुरु गोबिंद सिंह ने लोगों को धर्मपरायण जीवन जीने की प्रेरणा दी : राष्ट्रपति मुर्मू

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर शनिवार को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि एकता, करुणा और सभी के प्रति सम्मान पर आधारित एक सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण के लिए उनके उपदेश मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

मुर्मू ने कहा कि सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह विपरीत परिस्थितियों में भी गरिमा और आदर्शों के लिए बलिदान के प्रतीक हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘एकता, करुणा और सभी के प्रति सम्मान पर आधारित सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण के लिए उनकी शिक्षाएं मानवता का मार्गदर्शन करती रहें।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! अदम्य साहस और विलक्षण दूरदर्शिता के साथ उन्होंने लोगों को धर्मपरायण जीवन जीने की प्रेरणा दी और अपने अनुयायियों को एक ऐसी शक्ति में एकजुट किया जो न्याय और आत्मसम्मान के आदर्शों की रक्षा के उत्साह से ओतप्रोत होकर अपने से कहीं अधिक शक्तिशाली शत्रुओं का बहादुरी से सामना करने में सक्षम थी।’’

भाषा सिम्मी पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments