scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमविदेशचीन: शिनजियांग में दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे सुरंग का उद्धघाटन

चीन: शिनजियांग में दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे सुरंग का उद्धघाटन

Text Size:

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 26 दिसंबर (भाषा) चीन के शिनजियांग प्रांत में 22.13 किलोमीटर लंबी सुरंग को यातायात के लिए शुक्रवार को खोल दिया गया।

चीन ने दावा किया कि ये ‘दुनिया की सबसे लंबी सुरंग’ है।

सरकारी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी चीन के शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में मध्य तियानशान पर्वतमाला से होकर गुजरने वाली इस तियानशान शेंगली सुरंग के कारण कई घंटों की खतरनाक पहाड़ी यात्रा अब लगभग 20 मिनट में पूरी होगी।

चाइना कम्युनिकेशंस कंस्ट्रक्शन कंपनी के अध्यक्ष सोंग हैलियांग के अनुसार, इस सुरंग ने ‘दो विश्व रिकॉर्ड’ बनाए हैं।

सोंग ने कहा, “यह दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे है।”

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, यह सुरंग जी0711 उरुमकी-युली एक्सप्रेसवे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो शुक्रवार को चालू हो गया।

यह एक्सप्रेसवे उत्तर और दक्षिण शिनजियांग के शहरी क्षेत्रों को जोड़ने वाला मुख्य यातायात मार्ग है।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments