scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमविदेशपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में ड्रोन हमले में नौ बच्चे हुए घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में ड्रोन हमले में नौ बच्चे हुए घायल

Text Size:

पेशावर, 26 दिसंबर (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक मदरसे पर ड्रोन हमले में तीन लड़कियों समेत नौ बच्चे घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को टैंक जिले के शादिखेल गांव में मदरसे को ड्रोन ने उस समय निशाना बनाया जब वहां बच्चे पढ़ रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि ‘बचाव 1122’ के दल तुरंत मौके पर पहुंचे तथा घायलों को टैंक स्थित जिला मुख्यालय (डीएचक्यू) अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल प्रशासन ने इस बात की पुष्टि की है कि घायलों में तीन लड़कियां और छह लड़के हैं। उसने कहा कि वे खतरे के बारह हैं।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

हड़ताल के बाद, मौलवियों के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने टैंक जिले के मुख्य चौक पर धरना प्रदर्शन किया और मदरसे को निशाना बनाए जाने की निंदा करते हुए इसे एक बर्बर कृत्य बताया।

भाषा राजकुमार मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments