scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश में कार और बस की टक्कर में चार लोगों की मौत, दो घायल

आंध्र प्रदेश में कार और बस की टक्कर में चार लोगों की मौत, दो घायल

Text Size:

नल्लागाटला (आंध्र प्रदेश), 26 दिसंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के नंदयाल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 40 पर एक कार और निजी बस की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार नंदयाल की ओर जा रही थी। चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर चली गई और सामने से आ रही निजी बस से टकरा गई। यह बस अरुणाचलम की ओर जा रही थी।

अल्लागड्डा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के. प्रमोद कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को नंदयाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसे का कारण वाहन की अत्यधिक गति या चालक का थका होना हो सकता है।

डीएसपी ने बताया कि निजी बस के सभी यात्रियों को दूसरी बस में बैठाया गया,किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

भाषा सुमित शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments