scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमविदेशइथियोपिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

इथियोपिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

Text Size:

अदीस अबाबा, 16 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मंगलवार को उनके इथियोपियाई समकक्ष अबी अहमद अली ने इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान मंगलवार को अदीस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया।

विदेश मंत्रालय ने नयी दिल्ली में जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को भारत-इथियोपिया साझेदारी को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान और वैश्विक राजनेता के रूप में उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए यह सर्वोच्च सम्मान दिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष/सरकार प्रमुख हैं।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments