नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (भाषा) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि धूल प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली भर में ‘वॉल-टू-वॉल’ मॉडल के तहत सड़कों का तेजी से निर्माण किया जा रहा है, जिसमें रास्ते में कोई भी कच्ची जगह नहीं छोड़ी जाती।
रेखा ने कहा कि इस काम के लिए विधायकों को पर्याप्त धनराशि भी उपलब्ध कराई गई है।
‘वॉल-टू-वॉल’ मॉडल का अर्थ है ऐसा सड़क निर्माण प्रणाली से है जिसमें सड़क का पूरा हिस्सा पूरी तरह पक्का बनाया जाता है।
गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि प्रदूषण नियंत्रण केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया जा सकता इसमें जनभागीदारी भी उतना ही महत्वपूर्ण है। नागरिकों को धूल और धुएं को कम करने में अपनी भूमिका को समझनी चाहिए और उसी के अनुसार कार्य करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धूल दिल्ली में प्रदूषण का मुख्य कारण है और सड़क के किनारों पर धूल नियंत्रण के लिए वॉल-टू-वॉल सड़कें एक प्रभावी एवं दीर्घकालिक समाधान हैं।
गुप्ता ने कहा कि प्रदूषण को नियंत्रित करने में छोटे-छोटे उपाय भी बेहद प्रभावी साबित हो रहे हैं।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
