scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमविदेशलावरोव ने स्वतंत्र बहुआयामी विदेश नीति अपनाने के लिए ‘अच्छे मित्र’ भारत की सराहना की

लावरोव ने स्वतंत्र बहुआयामी विदेश नीति अपनाने के लिए ‘अच्छे मित्र’ भारत की सराहना की

Text Size:

मॉस्को, 10 दिसंबर (भाषा) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को स्वतंत्र बहुआयामी विदेश नीति अपनाने के लिए ‘‘अच्छे मित्र’’ भारत की सराहना की।

लावरोव ने संसद के ऊपरी सदन, ‘फेडरेशन काउंसिल’ को संबोधित करते हुए लावरोव कहा, ‘‘वैश्विक बहुमत वाले अन्य देश इस नीति का अनुसरण कर रहे हैं और हमारा अच्छा मित्र भारत, जो सभी देशों के साथ संबंध बनाए रखता है, इसका एक उदाहरण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह भी मानते हैं कि घरेलू विकास की समस्या का समाधान करना हमारी विदेश नीति का मुख्य लक्ष्य है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की नयी दिल्ली यात्रा और पिछले सप्ताह भारतीय नेताओं के साथ हुई उनकी बातचीत के दौरान हमारे दोनों देशों के रणनीतिक आकलन और लक्ष्यों की समानता की पुष्टि हुई।’’

पुतिन ने 4-5 दिसंबर को भारत का दौरा किया था। वर्ष 2021 के बाद भारत की उनकी पहली यह यात्रा थी।

उनकी यात्रा के दौरान, दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये थे।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments