scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकोरोना रेमेडीज के आईपीओ को दूसरे दिन 9.33 गुना अभिदान मिला

कोरोना रेमेडीज के आईपीओ को दूसरे दिन 9.33 गुना अभिदान मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर (भाषा) दवा कंपनी कोरोना रेमेडीज़ के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को शेयर बिक्री के दूसरे दिन 9.33 गुना अभिदान मिल गया।

एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, आईपीओ के तहत रखे गए 45,71,882 शेयरों के मुकाबले 4,26,66,148 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर संस्थागत निवेशकों के खंड को 26.80 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 6.37 गुना अभिदान मिला। वहीं पात्र संस्थागत खरीदारों की श्रेणी को 1.67 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

कोरोना रेमेडीज़ ने शुक्रवार को कहा था कि उसने एंकर निवेशकों से 195 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी का 655.37 करोड़ रुपये का आईपीओ 10 दिसंबर को बंद होगा।

कोरोना रेमेडीज ने आईपीओ के लिए 1,008-1,062 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments