scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमखेलजयराज सिंह संधू को विश्व समुद्र ओपन में बढ़त

जयराज सिंह संधू को विश्व समुद्र ओपन में बढ़त

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर (भाषा) जयराज सिंह संधू ने मंगलवार को यहां दिल्ली गोल्फ क्लब में विश्व समुद्र ओपन के पहले दौर में चार अंडर 68 के स्कोर से बढ़त बना ली।

चंडीगढ़ के जयराज से एक शॉट पीछे मणि राम दूसरे स्थान पर हैं।

वीर अहलावत, युवराज सिंह और संजीव कुमार दो अंडर 70 के स्कोर से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

कोहरे के कारण सुबह खेल 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ और खराब रोशनी के कारण शाम पांच बजकर 35 मिनट पर जब खेल समाप्त किया गया तो 126 में से 22 खिलाड़ियों ने पहले दौर का खेल पूरा नहीं किया था।

भाषा

सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments