scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशअमेठी में वाहन की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत

अमेठी में वाहन की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत

Text Size:

अमेठी (उप्र), नौ दिसंबर (भाषा) अमेठी जिले के संग्रामपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, राजकुमार तिवारी (35) राजेश मसाला फैक्टरी से सोमवार रात ड्यूटी के बाद घर जा रहे थे।

उसने बताया कि रास्ते में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पटखौली गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने तिवारी को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं सलीम खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments