scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमविदेशभारतीय राजनयिक ने चक्रवात प्रभावित श्रीलंका के लिए भारत के समर्थन को दोहराया

भारतीय राजनयिक ने चक्रवात प्रभावित श्रीलंका के लिए भारत के समर्थन को दोहराया

Text Size:

कोलंबो, आठ दिसंबर (भाषा) श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने सोमवार को श्रीलंकाई नेता नमल राजपक्षे से मुलाकात की और विनाशकारी चक्रवात दित्वा से उबरने के प्रयासों में इस द्वीपीय देश के लिए नयी दिल्ली के समर्थन को दोहराया।

चक्रवात दित्वा के कारण श्रीलंका में लगभग 630 लोगों की मौत हो गई।

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल के साथ झा की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब श्रीलंका विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद गंभीर संकट से जूझ रहा है।

भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए बताया कि नमल ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत जारी राहत और बचाव कार्यों के लिए भारत का धन्यवाद किया।

बैठक के दौरान झा ने दोहराया कि भारत श्रीलंका के लोगों के लिए राहत एवं बचाव प्रयासों में समर्थन देना जारी रखेगा।

चक्रवात ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है और भारत सहित विभिन्न देश पुनर्वास प्रक्रिया में सहायता कर रहे हैं।

सहायता के लिए श्रीलंका की अंतरराष्ट्रीय अपील पर प्रतिक्रिया देने वाला भारत पहला देश था।

भाषा सिम्मी गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments