scorecardresearch
Thursday, 15 January, 2026
होमदेशकेवल कांग्रेस ही आंबेडकर की विरासत और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध : वडिंग

केवल कांग्रेस ही आंबेडकर की विरासत और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध : वडिंग

Text Size:

चंडीगढ़, छह दिसंबर (भाषा) कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शनिवार को बी आर आंबेडकर को उनकी 69वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की और दावा किया कि केवल उनकी पार्टी ही भारतीय संविधान के निर्माता की शिक्षा और विरासत के प्रति प्रतिबद्ध है।

वडिंग ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आंबेडकर की महान और गौरवशाली विरासत को खतरे में डाल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में इसे कमजोर कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा उसी संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है जो उन्होंने (आंबेडकर) देश को सौंपा था।

कांग्रेस नेता ने यहां एक बयान में दावा किया कि केवल कांग्रेस ही उनकी शिक्षा और विरासत के प्रति प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, ‘चाहे सत्ता में रहे या सत्ता से बाहर, कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब की शिक्षा और विरासत को न केवल संजोया और उसका पालन किया है।’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा उनकी शिक्षा का पालन करेगी और उसका प्रचार करेगी।

वडिंग ने पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर भी बाबा साहेब के आदर्शों और शिक्षा के प्रति दिखावटी वादा करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि आप अपने कार्यालय में बाबा साहेब का चित्र लगाकर यह दिखाने का प्रयास कर रही है कि वह उनका कितना सम्मान करती है, जबकि जमीनी स्तर पर वह उनकी शिक्षा और उपदेशों के बिल्कुल विपरीत काम कर रही है।

वडिंग ने कहा कि भाजपा केंद्र में संविधान का दुरुपयोग कर रही है, वहीं आप पंजाब में भी यही काम कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए सरकारी मशीनरी और पुलिस का दुरुपयोग कर रही है।

भाषा राखी रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments