scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतवायदा बाजार में कच्चा पाम तेल छह रुपये मजबूत

वायदा बाजार में कच्चा पाम तेल छह रुपये मजबूत

Text Size:

नयी दिल्ली, चार दिसंबर (भाषा) वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को कच्चे तेल की कीमत छह रुपये बढ़कर 5,362 रुपये प्रति बैरल हो गई। मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों के सौदे बढ़ाये जाने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल के दाम में तेजी आई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, जनवरी डिलीवरी वाले कच्चे तेल के अनुबंध की कीमत छह रुपये यानी 0.11 प्रतिशत बढ़कर 5,362 रुपये प्रति बैरल हो गई। इसमें 13,300 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के सौदे बढ़ाये जाने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रही।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 0.56 प्रतिशत बढ़कर 59.28 डॉलर प्रति बैरल पर रहा, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत बढ़कर 62.95 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

भाषा रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments