scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशराजस्थान का राजभवन अब अब ’लोकभवन’ के नाम से जाना जाएगा

राजस्थान का राजभवन अब अब ’लोकभवन’ के नाम से जाना जाएगा

Text Size:

जयपुर, दो दिसंबर (भाषा) राजस्थान के राजभवन को अब ‘लोकभवन’ के नाम से जाना जाएगा। इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

लोकभवन के बयान के अनुसार राज्यपाल हरिभाऊ बागडे द्वारा जारी आदेशों के अंतर्गत ‘राजभवन’ को अब ’’लोकभवन’ के नाम से जाना जाएगा। राज्यपाल बागडे की पहल पर इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। एक दिसम्बर 2025 से यह अधिसूचना प्रभावी रहेगी।

राज्यपाल ने बयान में कहा कि औपनिवेशिक मानसिकता से लोकतांत्रिक भारतीय संस्कृति की ओर आगे बढ़ने की दिशा में ‘लोकभवन’ नामकरण बहुत बड़ी पहल है।

उन्होंने कहा,‘‘भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक राष्ट्र है। हमारे देश के संविधान की उद्देशिका ही ‘हम भारत के लोग’ से प्रारंभ होती है। लोकतंत्र में लोक ही प्रमुख है इसलिए राज्यपाल का कार्यस्थल अब ‘लोकभवन’ नाम से जाना जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि ‘लोकभवन’ केवल नामकरण नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं, लोक आकांक्षाओं का प्रतीक है।

राज्यपाल ने कहा कि ’राज’ शब्द ब्रिटिश शासन के अवशेषों की याद दिलाता है। इसीलिए केन्द्र सरकार की पहल पर यह बड़ा बदलाव किया गया है।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments