scorecardresearch
Saturday, 3 January, 2026
होमदेशरांची में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल, जांच जारी

रांची में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल, जांच जारी

Text Size:

रांची, एक दिसंबर (भाषा) रांची में सोमवार को 25 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना अंगारा पुलिस थाना क्षेत्र के हेसल इलाके में हुई।

पुलिस ने बताया कि मृत महिला की पहचान ममता देवी और उसके घायल पति की पहचान लल्लू करमाली के रूप में हुई है।

अंगारा पुलिस थाना के प्रभारी गौतम कुमार ने कहा, ‘घटना शाम करीब चार बजे हुई। जांच के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। महिला मृत पाई गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल है।’

अधिकारी ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि किसी तीसरे व्यक्ति ने दंपति पर धारदार हथियार से हमला किया।’

शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेज दिया गया है।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments