scorecardresearch
Wednesday, 26 November, 2025
होमखेल2031 विश्व एथलेटिक्स और 2028 विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप मेजबानी के लिए अहमदाबाद का प्रस्ताव

2031 विश्व एथलेटिक्स और 2028 विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप मेजबानी के लिए अहमदाबाद का प्रस्ताव

Text Size:

ग्लास्गो, 26 नवंबर (भाषा) भारतीय अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान चुने गए अहमदाबाद का 2028 विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप और 2031 विश्व सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी स्थल के तौर पर प्रस्ताव दिया गया है क्योंकि गुजरात का यह शहर 2036 ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने की अपनी कोशिश में बड़े टूर्नामेंट कराना चाहता है।

‘कॉमनवेल्थ स्पोर्ट’ (राष्ट्रमंडल खेल) की जनरल असेंबली ने अहमदाबाद को आधिकारिक 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के अधिकार दिए।

गुजरात सरकार में प्रधान सचिव (खेल) अश्वनी कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘हम ढांचा तैयार कर रहे हैं, इस उम्मीद के साथ कि अहमदाबाद भारत की खेल राजधानी बने। हम यह ढांचा ट्रेनिंग के लिए, विश्व स्तरीय एथलीट बनाने के लिए, एशियाई, महाद्वीपीय और विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए देंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम 2028 में अंडर 20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2031 में विश्व सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2033 में विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करना चाहते हैं। 2029 में हम विश्व पुलिस और फायर गेम्स की मेजबानी करने जा रहे हैं। ’’

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments