scorecardresearch
Wednesday, 26 November, 2025
होमदेशदिल्ली में आठ डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ 2022 के बाद से नवंबर की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई

दिल्ली में आठ डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ 2022 के बाद से नवंबर की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 नवंबर (भाषा) दिल्ली में बुधवार को मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2022 के बाद से नवंबर में सबसे कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मंगलवार को नौ डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज करने के बाद, दिल्ली का न्यूनतम तापमान मौसमी औसत से 3.3 डिग्री नीचे चला गया।

इस महीने का सबसे ठंडा तापमान इससे पहले 17 नवंबर को 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

नवंबर 2024 में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 2023 में यह 9.2 डिग्री सेल्सियस था।

नवंबर 2022 में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो हाल के वर्षों में इस महीने का सबसे कम तापमान है।

मौसम विभाग ने दिन में कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है और बुधवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।

आईएमडी के अनुसार, यह इस महीने का अब तक का दूसरा सबसे कम अधिकतम तापमान है।

विभाग ने बृहस्पतिवार को मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।

भाषा तान्या माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments