मुंबई, 26 नवंबर (भाषा) अब वफादारी का मतलब बदल गया है। आज के पेशेवर लंबे समय तक नौकरी में टिके रहने की बजाय काम में उद्देश्य, लचीलापन और लगातार वृद्धि चाहते हैं। स्टाफिंग और एचआर (मानव संसाधन) समाधान प्रदाता कंपनी जीनियस एचआर टेक की रिपोर्ट में यह कहा गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, जब पेशेवरों से पूछा गया कि ‘करियर वफादारी’ का क्या मतलब है, तो अधिकांश ने कहा कि वफादारी अब पुरानी बात हो गई है अब अनुकूलनशीलता अधिक मायने रखती है।
जीनियस एचआर टेक रिपोर्ट अक्टूबर में विभिन्न क्षेत्रों के 1,607 पेशेवरों के बीच एक सर्वेक्षण पर आधारित है।
जीनियस एचआर टेक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आर पी यादव ने कहा, ‘‘आज के पेशेवर केवल लंबे समय तक नौकरी में टिके रहने की बजाय अपने काम में उद्देश्य, लचीलापन और लगातार वृद्धि चाहते हैं। नियोक्ताओं के लिए इसका मतलब है कि उन्हें कर्मचारियों को बनाए रखने की रणनीतियों को नए तरीके से सोचना होगा, काम में अनुभव की तुलना में भरोसा, मान्यता और करियर प्रगति पर अधिक ध्यान देना चाहिए।’
भाषा योगेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
