नयी दिल्ली, 26 नवंबर (भाषा) सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल क्षेत्र में डिजिटल रूप से काम कर रही रेवलकेयर का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आवेदन के लिए एक दिसंबर को खुलेगा।
कंपनी के बयान के अनुसार, यह आईपीओ तीन दिसंबर को बंद होगा जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 28 नवंबर को एक दिन के लिए खुलेगी।
कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 123 से 130 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
यह आईपीओ पूरी तरह नया निर्गम है, जिसमें अधिकतम 18.54 लाख शेयर जारी किए जाएंगे जिनकी कुल राशि 24.10 करोड़ रुपये होगी।
कंपनी का शेयर बीएसई एसएमई मंच पर सूचीबद्ध होगा।
भाषा योगेश रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.