scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमविदेशजी20 में अमेरिका का भाग न लेना दुर्भाग्यपूर्ण : दक्षिण अफ्रीकी मंत्री

जी20 में अमेरिका का भाग न लेना दुर्भाग्यपूर्ण : दक्षिण अफ्रीकी मंत्री

Text Size:

जोहानिसबर्ग, 23 नवंबर (भाषा) दक्षिण अफ्रीका के व्यापार, उद्योग और प्रतिस्पर्धा मंत्री पार्क्स टॉ ने रविवार को कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका ने इस सप्ताहांत जोहानिसबर्ग में हुए जी20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लिया, जिसमें विश्व व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

टॉ से जब पूछा गया कि अमेरिका के न आने से क्या वह नुकसान में रहेगा और वैश्विक व्यापार पर उसका प्रभाव कम होगा, तो उन्होंने कहा कि इसे जी20 के परिणामों के संदर्भ में आंका जाना चाहिए।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन कहा, “वैश्विक व्यापार, विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से जुड़े मुद्दों, औद्योगिकीकरण, विकास के लिए वित्तपोषण और कर्ज जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। ये सभी मुद्दे पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन बैठकों में वह (अमेरिका) शामिल नहीं हुआ।

मंत्री ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार को लेकर बातचीत जारी रहेगी।

उन्होंने कहा, “जी20 एक अलग प्रक्रिया है। बेशक, मैं यह न कह कर दिखावा नहीं कर सकता कि यह उन मुद्दों पर प्रभाव नहीं डालता जिन पर चर्चा हुई, लेकिन अब तक इसका कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा है।”

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments